डुमरांव: चेन पुलिंग से अप श्रमजीवी एक्सप्रेस फाटक पर ही रुकी, 13 मिनट तक रेलवे गुमटी बंद रहने से यात्रियों को झेलनी पड़ी परेशानी
Dumraon, Buxar | Jun 23, 2026 डुमरांव स्टेशन के समीप अप श्रमजीवी एक्सप्रेस में मंगलवार की दोपहर 12 बजे असामाजिक तत्वों द्वारा की गई चेन पुलिंग के कारण ट्रेन पश्चिमी रेल फाटक के पास 13 मिनट रुकी रही। घटना उस समय हुई जब ट्रेन स्टेशन से खुलकर अभी एक किलोमीटर भी आगे नहीं बढ़ी थी।