मरवाही: जीपीएम में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित, विधायक और कलेक्टर ने किया योगाभ्यास
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर असेंबली हॉल में जिला स्तरीय सामूहिक योग कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों, युवाओं तथा विभिन्न वर्गों के नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योगाभ्यास किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक मरवाही प्रणव कुमार मरपची थे।