गौरेला नगर के रेस्ट हाउस रोड स्थित वार्ड क्रमांक-2 में एक ही रात में अज्ञात चोरों ने दो मकानों को निशाना बनाते हुए नकदी और सोने-चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। दोनों घटनाओं से क्षेत्र में डर का माहौल है। पुलिस ने दोनो ही मामलों में पीड़ितों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पेण्ड्रा रोड गौरेला: गौरेला में बीच शहर में एक रात में दो घरों में हुई चोरी, नगर में दहशत का माहौल, पुलिस कर रही मामले की जांच - Pendra Road Gorella News