सदर: पत्नी व ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप, पीड़ित ने निष्पक्ष जांच की गुहार लगाई
Sadar, Allahabad | Jul 2, 2026
इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब के नारद सभागार में आयोजित एक प्रेसवार्ता के दौरान बेनी गंज के गंगागंज इलाके के रहने वाले ऋषभ गुप्ता ने अपनी पत्नी और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित का कहना है कि उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के साथ-साथ उनके साथ मारपीट की गई और उनकी सामाजिक छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है।