बख्शी का तालाब: बंटवारे के विवाद में बेटे ने पिता की जान ली, फावड़े से हमला कर की हत्या
लखनऊ के महिगवां थाना क्षेत्र में खेत के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में बेटे ने फावड़े से हमला कर अपने पिता की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी विनोद कुमार उर्फ महेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि हिस्से को लेकर विवाद के दौरान गुस्से में उसने पिता रामकुमार के सिर पर फावड़े से वार कर दिया था, जिससे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।