बुधवार को करीब 2 बजे रायसेन जिले के गौहरगंज इलाके मे छह वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना में आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अंतर्राष्ट्रीय बजरंग दल ने एसपी ऑफिस चौराहे पर चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने आरोपी की गिरफ्तारी और कड़ी सज़ा की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा और जल्द कार्रवाई करने की मांग की।