देवसर: ग्राम पंचायत चटनिहा में भ्रष्टाचार के आरोप, मजदूरों की मजदूरी अटकी, चेक डैम की गुणवत्ता पर सवाल
देवसर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत चटनिहा में निर्माणाधीन चेक डैम इन दिनों ग्रामीण विकास की बजाय विवादों का केंद्र बन गया है। स्थानीय ग्रामीणों और मजदूरों ने सरपंच पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि कई दिनों से काम कर रहे मजदूरों को उनकी मजदूरी नहीं दी गई, जिससे उनके सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है।