हनुमानगढ़: हनुमानगढ़ सदर पुलिस ने आर्म्स एक्ट मामले में पांच साल से फरार आरोपी को किया गिरफ्तार
जिला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत सदर थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट के एक मामले में पिछले पांच वर्षों से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीणा के निर्देशन में सदर थाना प्रभारी राकेश साँखला के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में एएसआई शैतानाराम के सूचना तंत्र की महत्वपूर्ण भूमिका रही।