बारसोई: वार्ड नंबर 12 और 14 में नाला निर्माण कार्य का मुख्य पार्षद प्रतिनिधि ने किया निरीक्षण
Barsoi, Katihar | May 12, 2025 बारसोई नगर पंचायत के वार्ड नंबर 12 एवं 14 में हो रहे नाला निर्माण कार्य का मुख्य पार्षद प्रतिनिधि रिंकू सिंह ने सोमवार को शाम चार बजे निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने काम करवा रहे संवेदक एवं मौजूद कर्मी को कई आवश्यक निर्देश भी दिए। मौके पर कई बुद्धिजीवी लोग भी मुख्य रूप से मौजूद रहे।