इटावा: इटावा में मुगल आक्रांता मोहम्मद गोरी के सेनापति की मजार को अवैध घोषित किया गया, 64 दिन चली सुनवाई
Etawah, Etawah | Apr 18, 2026 इटावा के सफारी रोड पर बीहड़ क्षेत्र में स्थित सैय्यद बाबा मजार जिसको लेकर दावे किए जाते हैं कि वह मुगल आक्रांता गोरी के सेनापति की है। वन विभाग की अदालत ने 64 दिन की सुनवाई के बाद मजार को आरक्षित वन भूमि पर अवैध कब्जा मानते हुए बेदखली के आदेश दिए। पक्षकार मजार के पुराने होने का दावा तो करते रहे, लेकिन इसके समर्थन में कोई ठोस साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर पाए