आजमगढ़ जनपद के मोहम्मदपुर शिक्षा क्षेत्र के अबू सईदपुर गांव में गुरुवार को अधिकारियों द्वारा एक अवैध विद्यालय को सील कर दिया गया । एसडीएम निजामाबाद और मोहम्मदपुर के खंड शिक्षा अधिकारी ने यह कार्रवाई मुख्यमंत्री पोर्टल पर मिली शिकायत के बाद की । जांच के दौरान यह विद्यालय बिना मान्यता के संचालित पाया गया । इस कार्यवाही से क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति मची रही ।