भोगांव: भोगांव पहुंचे स्वामी प्रसाद मौर्य का बयान- ईरान से दोस्ती निभाते तो नहीं होती तेल की किल्लत
भोगांव पूर्व कैबिनेट मंत्री और दिग्गज नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने आज गुरुवार को भोगांव क्षेत्र का दौरा किया। वे जी टी रोड स्थित गुलज़ार कॉलोनी के पास गुरूचरन शाक्य के आवास पर पहुँचे, जहाँ उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए केंद्र की मोदी सरकार और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा।