जशपुर: जशपुर में नशे के खिलाफ सख्त अभियान जारी रहेगा, एनडीपीएस व कोटपा एक्ट के तहत कार्रवाई के दिए गए निर्देश
कलेक्टर रोहित व्यास की अध्यक्षता में सोमवार को एनकार्ड समिति की बैठक आयोजित हुई, जिसमें जिले को नशामुक्त बनाने के लिए सख्त कार्रवाई और जनजागरूकता अभियान तेज करने के निर्देश दिए गए। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह भी मौजूद रहे। जशपुर जनसम्पर्क से सोमवार की शाम पांच बजे मिली जानकारी के अनुसार कलेक्टर ने एनडीपीएस और कोटपा एक्ट के तहत मादक