करौली: करौली में पंचायत चुनाव के लिए मतदान दिवस पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा
करौली जिला कलेक्टर अक्षय गोदारा ने पंचायत चुनाव के दौरान सरकारी व अर्द्धसरकारी कार्यालयों में मतदान के दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। द्वितीय से चौथे चरण के मतदान तिथियों और पुनर्मतदान के दिनों में भी अवकाश रहेगा। संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं।