चेनारी: चेनारी प्रखंड के स्थानीय पत्रकार को मिली जान से मारने की धमकी, थाने में शिकायत हुई दर्ज
Chenari, Rohtas | Feb 25, 2024 चेनारी प्रखंड के स्थानीय पत्रकार धर्मराज गुप्ता को जान से मारने का सनहा चेनारी थाने में दर्ज किया गया है। थाने में दिए गए आवेदन में पत्रकार ने बताया कि उसे पुलिस चौकीदार नारद पासवान के दामाद द्वारा फोन करके जान से मारने की धमकी दी गई है। जिसके बाद पत्रकार सहित पूरा परिवार भयभीत है।