आलमगंज थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बिस्कोमान गोलंबर के पास से पुलिस ने एक संदिग्ध टेंपो से भारी मात्रा में कोडिंग युक्त कफ सिरप बरामद किया है। मौके से दो अभियुक्त को भी गिरफ्तार किया गया। वहीं गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर दो अन्य अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया गया।