जबलपुर: जस्टिस विवेक रूसिया बने मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के वरिष्ठ न्यायाधीश विवेक रूसिया को राज्य का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। सोमवार सुबह लगभग 11 बजे मिली जानकारी अनुसार केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय ने उनकी नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं। यह नियुक्ति पूर्व मुख्य न्यायाधीश संजीव सचदेवा के उच्चतम न्यायालय में न्यायाधीश पद पर पदोन्नत होने के बाद की गई है।