रविवार शाम 6:00 बजे अमरकंटक के प्रमुख आकर्षण रामघाट स्थित रामसेतु (झूला पुल) की आकर्षक विद्युत सज्जा बंदरों के उत्पात से लगभग पूरी तरह ठप हो गई है। करीब 12 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इस पुल पर लगाई गई रंगीन लाइटें, केबल और सजावटी विद्युत झालरें क्षतिग्रस्त होने से रात के समय पुल की चमक फीकी पड़ गई है।