जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त गोड्डा श्रीमती अंजलि यादव के द्वारा शुक्रवार को 10:00 बजे रात में सदर अस्पताल गोड्डा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त गोड्डा ने सदर अस्पताल गोड्डा में जांच घर मातृ शिशु अस्पताल ऑपरेशन कक्ष एम एन सी यू कक्ष चाइल्ड वार्ड आई सी यू ओपीडी और अन्य संबंधित विभागों का जायजा लिया