खुरई: नगर पालिका ने आवारा मवेशियों को पकड़कर भेजा गोशाला, आवारा मवेशियों की वजह से परेशान हो रहे थे लोग
Khurai, Sagar | Jul 12, 2025 शनिवार दोपहर 2 बजे से नगर पालिका ने आवारा मवेशियों को पकड़ने की मुहिम चलाई जिसमें दर्जनों मवेशियों को पकड़कर गौशाला भिजवाया,दरअसल आवारा मवेशियों से आमजनों को हो रहीं परेशानियों और नुकसान को देखते हुए यह मुहिम चलाई जा रही है, नगर पालिका ने इसके लिए अलग से एक टीम बनाई है, विशेष वाहन से पकड़ने का कार्य किया जा रहा है, मवेशी पालकों से भी बाहर न छोड़ने की अपील की