खुरई: सीवर लाइन खुदाई से सड़कें बर्बाद, कीचड़ और गड्ढों से वाहन चालक व बच्चे परेशान
Khurai, Sagar | Jul 10, 2025 नगर में सीवर लाइन डालने को लेकर खोदी गई सड़कों की हालत ख़राब है,सुधार कार्य नहीं नहीं किया जा रहा है,सुधार के लिए मिट्टी डाली जाती है जिससे सड़कों पर बहुत कीचड़ हो गया है, पोलिटेक्निक कालेज रोड की सबसे ख़राब हालत है,इस रोड पर कीचड़ और पानी भरे रास्ते से लोगों को निकलना पड़ रहा है, कई बार वाहन चालक और स्कूल की छात्राएं गिर चुकी है, लोग घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे