खुरई: गढ़ोला जागीर स्थित गोशाला में कार्यरत स्व सहायता समूह की महिलाओं को 8 माह से नहीं किया गया भुगतान, SDM से की गई शिकायत
Khurai, Sagar | Jul 11, 2025 शुक्रवार दोपहर लगभग 3 बजे गढ़ोला जागीर की गौ शाला में काम करने वाली राधा स्व सहायता समूह की महिलाओ ने sdm से शिकायत की है कि उन्हें 8 माह से भुगतान नहीं मिला है, पिछले 4 माह से गौशाला पर ताला डालकर गायों को खुला छोड़ दिया है समूह की अध्यक्ष और सचिव द्वारा उनका भुगतान नहीं किया जा रहा है जबकि शासन की ओर से हर माह गौशाला को मिलने वाली राशि भेजी जा रही है.