कायमगंज: गांव नरसिंहपुर में बिजली के तारों से निकली चिंगारी से किसान की सवा बीघा गेहूं की फसल जलकर हुई राख
कायमगंज कोतवाली के गांव नरसिंहपुर निवासी पूर्व सैनिक अविनाश चंद्र गंगवार के खेत के ऊपर से बिजली की लाइन जर्जर हालत में गुजर रही है।तभी खुलेतार तेज हवा के कारण आपस में टकरा गए। तारों से निकली चिंगारी सीधे खेत में खड़ी गेहूं की सूखी फसल पर गिर गई। जिससे आग तेजी से फैल गई पीड़ित ने कायमगंज पुलिस को शिकायती पत्र देकर मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है।