भीलवाड़ा: महात्मा गांधी अस्पताल में विधायक कोठारी ने किया अत्याधुनिक नेत्र जांच मशीन का शुभारंभ, मरीजों को मिलेगी राहत
शहर विधायक अशोक कोठारी ने महात्मा गांधी जिला अस्पताल में आज दोपहर करीब 12 बजे नेत्र रोग ऑपरेशन थियेटर में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस फेको पद्धति की नेत्र जांच मशीन का विधिवत शुभारंभ किया, जिससे अब आंखों के मरीजों को और भी बेहतर इलाज मिल सकेगा।