भीलवाड़ा: तिलक नगर में अल्पसंख्यक बालिकाओं के लिए राजकीय अल्पसंख्यक बालिका छात्रावास में निःशुल्क प्रवेश का अवसर
अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के राजकीय अल्पसंख्यक बालिका छात्रावास, तिलक नगर (50 बैडेड) में प्रवेश के लिए सत्र 2025-26 के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए है । इस छात्रावास में अधिसूचित अल्पसंख्यक समुदाय की बालिकाएं (जैन, मुस्लिम, सिक्ख, ईसाई, फारसी,बोद्ध) निःशुल्क प्रवेश ले सकती हैं। प्रवेश प्रक्रिया नियमानुसार होगी।