जोकीहाट: जोकीहाट पुलिस ने किया बड़ा वार, 68 लीटर विदेशी शराब बरामद
Jokihat, Araria | Apr 19, 2026 जोकीहाट थाना पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान में शराब तस्कर महेंद्र मंडल को गिरफ्तार किया। उसके पास से 68 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने दो टोटो और एक मोटरसाइकिल भी जब्त की। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई।