नगर निगम ने शहर में अतिक्रमणकारियों व कर बकायेदारों के खिलाफ चलाया अभियान, गृह कर बकाया होने पर 8 दुकानों को किया सील
Sadar, Varanasi | Jan 30, 2024 वाराणसी में अतिक्रमणकारियों व कर बकायेदारों पर नगर निगम प्रशासन के द्वारा कार्रवाई लगातार जारी है। नगर निगम की टीम ने अभियान चलाकर सड़कों से अतिक्रमण हटवाया और रास्तों को साफ कराया है। वहीं गृह कर बकाया होने पर 8 दुकानों को सील कर दिया है।