बेकाबू ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार को मारा धक्का, मौत, घटना के बाद भाग रहा ट्रैक्टर चालक धराया
Sadar, Varanasi | Jan 30, 2024 बड़ी पटिया स्थित पद्मजा लान के पास अनियंत्रित ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार को टक्कर मारी लल्लापुरा निवासी 22 वर्षीय युवक स्कूटी से कहीं जा रहा था। बड़ी पटिया के समीप बेकाबू ट्रैक्टर ने स्कूटी में टक्कर मार दी। इससे स्कूटी सवार को गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर काफी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए।