मेदिनीनगर (डालटनगंज): पलामू के विकास पर सांसद बीड़ी राम ने रेल मंत्री से की मुलाकात, वैगन फैक्ट्री व नई ट्रेनों की मांग
नई दिल्ली के रेल भवन में पलामू सांसद बीड़ी राम ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर क्षेत्र के विकास और रेल कनेक्टिविटी को लेकर कई अहम मांगें रखीं। बैठक के दौरान सांसद ने पलामू जिले में “वैगन उत्पादन एवं रख-रखाव सुविधा” स्थापित करने का प्रस्ताव दिया। उन्होंने गढ़वा रोड या जपला को इसके लिए उपयुक्त स्थान बताते हुए कहा कि यहां पर्याप्त रेलवे भूमि