खगड़िया: युवती ने बूढ़ी गंडक पुल से नदी में लगाई छलांग, कूदने से पहले लिखा पत्र, स्थानीय लोगों को मिला सुसाइड नोट
खगड़िया में एक युवती द्वारा बूढ़ी गंडक नदी में गुरुवार दिन के 2:00 बजे को छलांग लगाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवती ने पुल से कूदने से पहले एक भावुक पत्र लिखा, जिसमें उसने “यह सूचना विकास (युवती का प्रेमी पति) और उसके परिवार को दे देना ताकि उसे खुशी मिले” जैसी बातों का जिक्र किया है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ल