रामगढ़ पचवारा: कल्लावास में स्कूली बच्चों को दी गई केंद्र सरकार द्वारा संचालित कई सरकारी योजनाओं की जानकारी
कल्लावास में भारतीय रिजर्व बैंक के द्वारा चलाये जा रहे प्रोग्राम मनी वाइस वित्तीय साक्षरता केंद्र एवं क्रिसिल फाउंडेशन के तत्वाधान में वित्तीय साक्षरता सप्ताह का आयोजन किया।जिसमें बचत खाता, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजन, अटल पेंशन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री क्रेडिट कार्ड योजना सहित विभिन्न जानकारियां दी।