रामगढ़ पचवारा: रामगढ़ पचवारा के बस स्टैंड पर लोडिंग टेंपो के सामने अचानक पशु आने से टेंपो विद्युत पोल से टकराया, बड़ा हादसा टला
रामगढ़ पचवारा के बस स्टैंड पर शनिवार सुबह एक लोडिंग टेंपो के सामने अचानक पशु आने से टेंपो अनियंत्रित होकर विद्युत पोल व एक लोहे के खंबे से टकरा गया। हादसे में टेंपो सवार लोग बाल-बाल बच गए। लोडिंग टेंपो के साथ-साथ विद्युत पोल क्षतिग्रस्त हो गया। टेंपो ड्राइवर लोकेश ने बताया कि सड़क पर अचानक पशु आने से लोडिंग टेंपो का संतुलन बिगड़ गया और विद्युत पोल से टकरा गया।