रामगढ़ पचवारा: रामगढ़ पचवारा क्षेत्र के 1 दर्जन से अधिक गांवों में MLA रामबिलास मीणा ने निकाली धन्यवाद यात्रा, लोगों की सुनी समस्याएं
रविवार को विधायक रामबिलास मीणा ने बाढ़ फतेहपुरा में कहा कि राज्य सरकार एवं केन्द्र सरकार के द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ वंचित वर्ग तक पहुंचाना हमारी पहली प्राथमिकता रहेगी। सरकार के द्वारा किसानों, युवाओं, महिलाओं, मजदूरों और छोटे छोटे लघु कुटीर उद्योगों के लिए सरकार अनेक योजनाएं संचालित कर रही है।