रामगढ़ पचवारा: भारतीय किसान संघ के तत्वावधान में रामगढ़ पचवारा स्थित शंकरया बालाजी मंदिर पर भगवान बलराम की मनाई गई जयंती
सोमवार को भारतीय किसान संघ के तत्वावधान में भगवान् बलराम की जयंती व स्थापना दिवस बडे हर्षोल्लास के साथ रामगढ़ पचवारा के शंकरया बालाजी के मंदिर पर मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नमो नारायण मीना बासडा ने की। प्रांत से डाॅ धनपाल मीना ने उद्बोधन दिया। संगठन में सहभागी होने पर भगवान बलराम के सिद्धांतो को अपना ने पर ही किसानों का सर्वांगीण विकास होना बताया गया।