उचकागांव: मीरगंज के बड़कागांव निवासी युवक को 18 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया गया
गोपालगंज उत्पाद विभाग की टीम ने वाहन जांच के क्रम में एक युवक को बंटी बबली शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। जांच में पुलिस ने बाइक से 200ml देसी शराब के 90 पीस कुल मात्रा 18 लीटर शराब को बरामद किया वही तस्करी में इस्तेमाल बाइक को पुलिस ने जब्त कर लिया। तस्कर की पहचान मीरगंज के बड़कागांव का विशाल कुमार राय है।