उचकागांव: मीरगंज के खरौनी बिरती गांव के पास से पुलिस ने 45 लीटर शराब के साथ दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया
गोपालगंज उत्पाद विभाग की टीम ने वाहन जांच के क्रम में दो शराब तस्करों को बंटी बबली शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। जांच में पुलिस ने बाइक से 200ml देसी शराब के 225 पीस कुल मात्रा 45 लीटर शराब को बरामद किया वही तस्करी में इस्तेमाल बाइक को पुलिस ने जब्त कर लिया। तस्कर की पहचान मीरगंज के पिपरा खास का अतुल कुमार और बढेया गांव का अमन पाण्डेय है।