शाहपुर: मुख्यमंत्री के बयान के विरोध में शाहपुर में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने किया रामधुन संकीर्तन
Shahpur, Betul | Jun 3, 2026 बुधवार को शाहपुर में मुख्यमंत्री के एक बयान के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अनोखे तरीके से विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर रामधुन संकीर्तन किया तथा सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ कर अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के बयान को लेकर नाराजगी व्यक्त करते हुए इसे जनभावनाओं के विपरीत बताया।