गोपालगंज: बसडीला के पास से पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ दो युवकों को किया गिरफ्तार, दो बाइक बरामद
गोपालगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र के बसडीला के पास से नगर थाने की पुलिस ने वाहन जांच के दौरान चोरी की बाइक के साथ दो युवक को गिरफ्तार कर लिया। वहीं पुलिस ने मौके से दो चोरी के बाइक को भी बरामद किया है। बताया जाता है कि नगर थाने की पुलिस ने वाहन जांच के दौरान यह कार्यवाही की है। इसकी जानकारी नगर थाना अध्यक्ष ओमप्रकाश चौहान ने शुक्रवार की दोपहर 1 बजे दी है।