बूंदी: अन्थड़ा व बथवाड़ा में चोरों ने 2 घरों में सेंध लगाकर ₹90 हजार की नकदी और सोने चांदी के आभूषण किए चोरी
Bundi, Bundi | May 25, 2024 बूंदी जिले के रायथल थाना क्षेत्र के अंथडा एवं बथवाडा गांव में बीती रात चोरों ने कच्चे, पक्के मकानों में सेंध लगाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।चोर रात्रि के अंधेरे में सेंध लगाकर दो घरों में घुसे और बक्सों और अलमारी के ताले तोड़कर नगदी और जेवर चुरा ले गए। चोरों ने धन सिंह राजपूत पिता नंद सिंह राजपूत के घर से नगद, पायजेब, राखडी, तोड़ीया, हार चोरी कर ले गए।