बूंदी: मंदिर परिसर क्षेत्रों में फिशिंग गतिविधियां करने पर होगी कड़ी कार्रवाई: जिला मत्स्य विकास अधिकारी
Bundi, Bundi | May 25, 2024 राजस्थान संपर्क पोर्टल पर दर्ज कराई गई शिकायत के संबंध में जिला मत्स्य विकास अधिकारी डॉ. लखन लाल ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली और प्रकरण का निस्तारण करवाया । राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायतकर्ता ने तालाब में मछलियां मरने से दुर्गंध फैलने की शिकायत दर्ज कराई थी। इस पर उन्होंने मौके का निरीक्षण किया।मछलियों के मरने से दुर्गंध फैलना नहीं पाया गया।