बूंदी: डाबी गौशाला में निर्माणाधीन गोवर्धन बायोगैस प्लांट का स्वच्छ भारत मिशन के जिला परियोजना समन्वयक ने किया निरीक्षण
Bundi, Bundi | May 25, 2024 भारत सरकार, जल शक्ति मंत्रालय, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा स्वच्छ भारत मिशन योजना अन्तर्गत देश के प्रत्येक जिले में एक गोबरधन बायोगैस प्लांट स्थापित करवाये जा रहे है। इसी के तहत बून्दी जिले में तालेड़ा ब्लॉक के डाबी ग्राम की श्री गोपाल गौशाला में गोबरधन बायोगैस प्लांट का निर्माण किया जा रहा है,निर्माणाधीन बायोगैस प्लांट स्थल का निरीक्षण डीपीसी ने किया।