बूंदी: पुरानी धानमंडी में एक व्यक्ति का मिला शव, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
Bundi, Bundi | May 25, 2024 बूंदी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के पूर्व लंका गेट रोड स्थित पुरानी धानमंडी में एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी मैं रखवाया जहां परिजनों की उपस्थिति में शव का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया। कोतवाली पुलिस ने भीषण गर्मी के चलते मौत होना माना है।