दुधि: बभनी में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग शिविर में डॉ. हीरालाल ने दिए योग के टिप्स
बभनी विकास खंड के दक्षिणांचल ग्रामोद्योग इंटर कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर एक विशेष योग शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम रविवार सुबह 5:30 बजे से 7:00 बजे तक चला, जिसमें भाजपा मंडल बभनी के कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी की। क्षेत्र के सभी परिषदीय विद्यालयों में भी योग शिविर आयोजित किए गए।