बूरमू: ठाकुरगांव थाना क्षेत्र के उरुगुट्टू निवासी लाल रणविजय नाथ शाहदेव को धनबाद से घर लाया गया
Burmu, Ranchi | Feb 14, 2025 ठाकुरगांव थाना क्षेत्र के उरुगुट्टू निवासी लाल रणविजय नाथ शाहदेव उर्फ रंजन शाहदेव को धनबाद जीआरपी ने शुक्रवार को बरामद कर लिया। जानकारी के अनुसार रंजन शाहदेव गुरुवार को 11 बजे अपने घर से पिठोरिया जाने की बात बोलकर निकले थे। देर शाम तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों द्वारा प्रशासन को सूचित करके रंजन शाहदेव का खोजबीन किया गया। लेकिन उनका कोई पता नहीं चल पाया।