झांसी: अखिलेश और राहुल गांधी के पुतले जलाने पर भड़के समर्थक, बोले- दो दिन में FIR नहीं हुई तो हर गली-गांव में जलाएंगे पुतले
Jhansi, Jhansi | Apr 23, 2026 झांसी में पुतला दहन को लेकर शुरू हुआ सियासी विवाद अब तूल पकड़ता जा रहा है। भाजपा द्वारा अखिलेश यादव और राहुल गांधी के पुतले जलाए जाने के बाद समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिला। इसके विरोध में सपा की युवजनसभा और यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता उसी बीकेडी चौराहे पर पहुंच गए, जहां पहले भाजपा ने प्रदर्शन किया था।