किशनगढ़ बास: किशनगढ़ बास की सीमा चौधरी को RAS में 169वीं रैंक मिली, जयपुर में अकाउंट ऑफिसर की ट्रेनिंग कर रही थीं
Kishangarhbas, Alwar | Apr 18, 2026
किशनगढ़ बास के बंबोरा गांव की सीमा चौधरी ने आरएएस परीक्षा में 169 वीं रैंक हासिल की है यह उनका तीसरा प्रयास था। शनिवार शाम 4:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार इससे पहले सीमा पटवारी का एग्जाम भी क्लियर कर चुकी है। उनकी पहली पोस्टिंग किशनगढ़ बास में पटवारी के पद पर थी। पटवारी के बाद सीमा किशनगढ़ वास के कॉलगांव के सरकारी स्कूल में लेक्चरर के पद पर कार्यरत रही।