मौसम बदलते ही मसूरी में बारिश का कहर: हाथीपांव रोड पर पहाड़ का हिस्सा भरभराकर गिरा, वाहन चालक बाल-बाल बचा, लंबा जाम।
पहाड़ों की रानी मसूरी में लगातार हो रही बारिश अब आफत बनती जा रही है। बुधवार को हाथीपांव रोड पर माइंस क्षेत्र के समीप अचानक पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा भरभराकर मुख्य सड़क पर आ गिरा। इस घटना से सड़क पूरी तरह बाधित हो गई और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। हादसे के दौरान एक वाहन मलबे की चपेट में आ गया, लेकिन राहत की बात यह रही कि चालक बाल-बाल बच गया और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लगातार हो रही बारिश के कारण पहाड़ी कमजोर हो गई थी। अचानक तेज आवाज के साथ भारी मात्रा में चट्टानें और मलबा सड़क पर आ गिरा, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सड़क पर चल रहे वाहन अचानक रुक गए और यातायात पूरी तरह ठप हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और मसूरी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तत्काल सुरक्षा व्यवस्था स�