कोंडागांव: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोंडागांव में आयोजित किया गया राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम
कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के निर्देशानुसार तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आर के चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ रजत जयंती वर्ष 10 से 17 अक्टूबर तक जिला कोंडागांव में मनाया जा रहा है। इसी कार्यक्रम के उपलक्ष में आज गुरुवार दोपहर 12 बजे से राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम का आयोजन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोंडागांव में किया गया।