सिराथू: मामा से मुलाकात करने आए युवक की कनवार में रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय ट्रेन की जद में आकर हुई दर्दनाक मौत
सैनी थाना क्षेत्र के कनवार गाँव की रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन की जद में आकर मंगलवार एक युवक की मौत हो गई है।शिनाख्त के बाद पुलिस शव पीएम को भेज दिया है।पश्चिम शरीरा इलाके का कमलेश जो पंजाब में रहकर नौकरी करता है।मामा इन्द्रसेन से होली की छुट्टियों में मुलाकात करने आया था।किसी काम से बाहर निकला था।मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।