सिराथू: गिरसा गाँव के पास भाजपा नेता पर हमला, एसएचओ के सामने छीनी गई पिस्टल, 6 नामज़द व 50 अज्ञात पर एफआईआर दर्ज
कोखराज थाना क्षेत्र के गिरसा गाँव के पास भाजपा नेता हर्ष के केसरवानी और उनके भाई शशांक पर हमले का एक मामला सामने आया था।वीडियो सामने आने पर मंगलवार को एसपी के निर्देश पर छह नामज़द और 40 से 50 अज्ञात लोगों पर एफआईआर दर्ज कर ली गई।भाजपा नेता ने आरोप लगाते हुए बताया कि अतीक अहमद के गुर्गों द्वारा उनकी जमीन पर कब्जा किया गया है,बविरोध करने पर हमला किया गया है।